Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
मेरठ गॉडविन
होली के अवसर पर प्रेम और सौहार्द बढ़ाने का संदेश
गॉडविन कॉलोनी में होली पर्व को लेकर अहम निर्णय, मंदिर पर स्थापित होलिका पर होगा होली पूजन
22 Feb 2026, 11:40 AM 4022 - Meerut
Reporter : Mahesh Sharma
Meerut मेरठ। गॉडविन कॉलोनी में श्री दिनेश गोयल की अध्यक्षता में विलाज रेजिडेंट्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष सभी विला निवासी कॉलोनी परिसर स्थित मंदिर पर स्थापित होलिका पर ही सामूहिक रूप से होली पूजन करेंगे, ताकि आपसी मेल-मिलाप और सौहार्द की भावना को और सुदृढ़ किया जा सके। बता दें कि इससे पूर्व विला पार्क में होलिका स्थापित की जाती थी।

इसके अतिरिक्त यह तय किया गया कि होली के रंग वाले दिन विला पार्क में प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें जलपान की भी व्यवस्था रहेगी।

बैठक के दौरान प्रत्येक विला के बाहर सुंदर लॉकिंग टाइल्स लगाने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिससे स्वच्छता बनी रहे और विला कंपाउंड की सुंदरता में वृद्धि हो। इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय अगली बैठक में लिया जाएगा।

बैठक में सर्वश्री वी.के. त्यागी, मनोज शर्मा, हरबीर सिंह तालियान, डॉ. देवेंद्र कुमार, अरुण गुप्ता, विजय पुंज, जितेंद्र कुमार, बीरबल यादव, निशांत यादव, डॉ. प्रदीप राजपूत, रविन्द्र सिंह, बृजभूषण गुप्ता, ब्रजपाल सिंह, महेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENT Sponsored
Ad
Open

More News

thumb
23 साल बाद बरी हुआ आरोपी, बेटे के बयान बदलने से हत्या केस में नया मोड़
February 27, 2026
thumb
टी20 विश्व कप के बीच क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, परिवार में शोक
February 27, 2026
thumb
सर्जरी के दौरान दर्द से जूझीं टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़, सफल ऑपरेशन के बाद धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहीं
February 27, 2026
thumb
झारखंड नगर निकाय चुनाव परिणाम तय करेंगे शहरी राजनीति में किस दल का प्रभाव बढ़ेगा
February 27, 2026
thumb
होली 2026 पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव, प्रेमानंद महाराज ने बताए सावधानी और उपाय
February 27, 2026
thumb
तीन मोर्चों पर बढ़ा दबाव, पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर की चुनौतियां हुईं गंभीर
February 27, 2026
thumb
शराब नीति मामले में राहत मिलने पर अरविंद केजरीवाल भावुक, आरोपों को बताया पूरी तरह निराधार
February 27, 2026
thumb
जेएनयू में छात्र प्रदर्शन ने पकड़ा जोर, मार्च को लेकर पुलिस और विद्यार्थियों में टकराव हुआ
February 27, 2026
thumb
छोटी फिल्मों को दर्शक नहीं मिल रहे, अभिनेता आदर्श गौरव ने जताई निराशा और उम्मीद
February 27, 2026
thumb
कांशीराम जयंती पर बढ़ी सियासी तकरार, सपा की पहल से बसपा प्रमुख मायावती नाराज
February 27, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open